Saturday, September 29, 2007

तुम तो नहीं हो ?

सुन ली जो खुदा ने वो दुआ तुम तो नहीं हो ।
दरवाजे पे दस्तक की सदा तुम तो नहीं हो ।
महसूस किया तुम को तो गीली हुई पलकें ,
बदलें हुए मौसम की अदा तुम तो नहीं हो ।
अन्जानी सी राहों में नहीं कोई भी मेरा ,
किस ने मुझे युँ अपना कहा तुम तो नहीं हो ।
दुनिया को बहरहाल गिले शिकवे रहेगे ,
दुनिया की तरह मुझ से खफ़ा तुम तो नहीं हो ।

@ Amit Khare

No comments:

Tips & Tricks By Amit !!

Browse All Poems & Shayaries By Date. . .